सोलापुर रेल मंडल में दोहरीकरण का कार्य से मुंबई मार्ग की गाडियां प्रभावित

बिलासपुर

मध्य रेलवे के सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत बेलापुर, चितली- पुनतांबा जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 22 एवं 23 मार्च को किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाडि?ो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ी
21 एवं 22 मार्च,को छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22 एवं 23 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपति साहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ी
22 मार्च को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग दौड़- वाडी जंक्शन-सिकंदराबाद- बल्हारशाह-नागपुर होकर चलेगी।
22 मार्च को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग दौड़- वाडी जंक्शन-सिकंदराबाद- बल्हारशाह-नागपुर होकर चलेगी।
20 एवं 21 मार्च,को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़ होकर चलेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी
19 मार्च को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे से 5 घंटे 10 मिनिट देरी से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button