लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इनकम टैक्स के दो और नोटिस

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को है। इससे ठीक पहले कांग्रेस को इनकम टैक्स विभाग से दो और नोटिस मिले हैं। इसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी देते हुए आयकर विभाग के एक्शन सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ‘टैक्स टेररिज्म’ के जरिए विपक्ष पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न में कथित विसंगतियों के लिए 1823 करोड़ रुपये के भुगतान का नया नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि आयकर विभाग से शुक्रवार रात को नए नोटिस मिले हैं। इसमें लगभग 1,823 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। यह दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से टैक्स एसेसमेंट एक्शन के खिलाफ पार्टी की अपील खारिज होने के कुछ घंटों बाद हुआ था। 2017-18 और 2020-21 के असेसमेंट ईयर के लिए जारी नोटिस में जुर्माना और ब्याज शामिल था, जिससे कांग्रेस नेतृत्व की वित्तीय परेशानियों में और इजाफा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button