अनंतनाग के टूरिस्ट कैंप में जयपुर के कपल को मारी गोली, शोपियां में BJP नेता की हत्या

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने एक टूरिस्ट कैंप में जयपुर के एक दंपत्ति को गोली मारी दी है। अनंतनाग के यन्नार में फरहा और उसके पति तबरेज पर आतंकियों ने गोली चलाई है। यह राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले हैं। लश्कर ए तैयबा के छदम संगठन ने टीआरएफ ने इसकी जिम्मेंदारी ली है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।आतंकियों की गोलीबारी सुनाई पड़ते ही सुरक्षाबलों ने तत्काल ही पूरा इलाका घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोलीबारी करने के बाद आतंकी फरार हो गए हैं। आतंकी जब सैन्यबलों से नहीं निपट पा रहे हैं तो अब आम आदमी को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग दक्षिण कश्मीर का वो इलाका है जहां आतंकियों का पूरा वर्चस्व रहा है। यहां से सटा त्राल इलाका इसे और भी खतरनाक बनाता है। अनंतनाग, त्राल, शोपियां और कुलगाम को चौतरफा हमला का केंद्र बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button