छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोंटिग जारी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 58 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के लिए 42 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इनमें दिल्ली की सात, बिहार की आठ, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तरप्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल हैं।