प्रचंड गर्मी से छत्तीसगढ़ में कहर:24 घंटे का High Alert

शहर में तेज गर्मी पड़ने लगी है। ऐसा लगा रहा है मानो पिछले साल की अपेक्षा डबल गर्मी पड़ रही है। तेज धूप की वजह से 24 घंटे गर्म हवाएं भी चलने लगी हैं। भीषण गर्मी का असर चौतरफा दिखने लगा है। राजधानी में कई इलाकों में बिजली की रह-रहकर कटौती की जा रही है, तो नलों में पानी भी कम आने लगा है।अस्पतालों में लू, डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक आदि के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। हालत तो यह है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच लोग अपने घर या ऑफिस से निकलना बंद कर दिया है। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। आगजनी की आशंका भी बढ़ गई है।नौतपा लगते ही गर्मी का असर दिखने लगा है। घर-ऑफिस में लोग बिना पंखा-कूलर, एसी के बिना नहीं रह पा रहे हैं। ऐसी िस्थति में भी बिजली विभाग का खिलवाड़ जारी है। रोज किसी न किसी इलाके में बिजली कटौती की जा रही है। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी तकनीकी फाल्ट के नाम पर। सुबह से लेकर रात तक एक बार बिजली कटौती जरूर हो रही है।



