जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों में मतगन्ना जारी

जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं। घाटी में फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। शुरुआत रुझानों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन ने लीड बना रखी है। गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है। भारतीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक एनसी 42 और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 28 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पीडीपी दो सीटों पर और अन्य आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि एनसी-कांग्रेस ने गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें एनसी ने 52 और कांग्रेस ने 31 उम्मीदवार उतारे थे।
दलवार परिणाम ( at 6:25 pm)
दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
---|---|---|---|
जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल काँफ्रेंस – जेकेएन | 42 | 0 | 42 |
भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी | 29 | 0 | 29 |
इंडियन नेशनल काँग्रेस – आईएनसी | 6 | 0 | 6 |
जम्मू एण्ड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी – जेकेपीडीपी | 3 | 0 | 3 |
जम्मू एण्ड कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेस – जेपीसी | 1 | 0 | 1 |
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) – सीपीआई(एम) | 1 | 0 | 1 |
आम आदमी पार्टी – एएएपी | 1 | 0 | 1 |
निर्दलीय – आईएनडी | 7 | 0 | 7 |
कुल | 90 | 0 | 90 |