8 घंटे से जारी मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 14 ढेर

गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट रेंज में 48 घंटे से जारी मुठभेड़ में फोर्स ने एक करोड़ के इनामी नक्सली चलपति उर्फ प्रताप को मार गिराया है। उसके साथ 13 और नक्सली भी मारे गए हैं। एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद के अनुसार 14 बॉडी शाम तक मिल चुकी थीं। इसके बाद सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया है। वहीं इंटलीजेंस के सूत्रों के मुताबकि संख्या 21 से ज्यादा हो सकती है। बुधवार को सर्च आपरेशन दोबारा शुरू होगा जिसमें कुछ और बॉडी रिकवर हो सकती हैं। भालुडिग्गी की पहाडिय़ों पर फोर्स सुबह से ही 5-6 ड्रोन उड़ा रही थी। इस वजह से उन्हें जंगलों के बीच छिपे नक्सलियों के मूवमेंट का भांपने में बड़ी मदद मिली। दूसरी ओर फोर्स में भी कैजुअलिटी कम रही। बता दें कि केंद्र ने पैरा मिलिट्री फोर्स में हर बटालियन को एक से दो ड्रोन दिए हैं। नेत्रा-2 नाम के ये मिनी ड्रोन बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल सफाए के अभियान में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वहां भी फोर्स ड्रोन उड़ाकर आसपास के इलाकों की अच्छी तरह पड़ताल करके ही मूवमेंट करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button