IPL 2025 : मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम को मुंबई इंडियंस ने 100 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत है। इस जीत के सहारे मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। 218 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले।राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने नाबाद 94 रनों की साझेदारी की। ओपनर रायन रिकेलटन ने 61 रन और रोहित शर्मा ने 53 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। रायन रिकेलटन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।