यूपी के गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश में पहली बार भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों नाइट लैंडिंग ड्रिल की

यूपी में शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेस-वे पर देश में पहली बार भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार रात 9 बजे से नाइट लैंडिंग ड्रिल की। इसमें मिग-29, राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे 14 लड़ाकू विमान शामिल थे।
एक्सप्रेस-वे पर हेलिकॉप्टर MI-70 ने लैंड किया। करीब 15 सेकेंड के बाद फिर उसने उड़ान भरी। लड़ाकू विमानों ने ‘लैंड एंड गो’ ड्रिल और मार्च पास्ट किया।
इससे पहले दोपहर को 15 लड़ाकू विमानों ने यहां ‘लैंड एंड गो’ ड्रिल की थी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी बनाई गई। सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने एक्सप्रेस-वे के ऊपर उड़ान भरी।यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे बन गया है, जिस पर दिन और रात में फाइटर एयरक्राफ्ट उतर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं।