IPL 2025 : मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। मुंबई इंडियंस के 180/5 के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। वानखेड़े स्टेडियम पर 181 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके। टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रन बनाए। उन्होंने नमन धीर के साथ मिलकर आखिरी 12 गेंदों पर 48 रन जोड़े। इस तरह मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया।दिल्ली कैपिटल्स पर इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद आईपीएल 2025 प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button