शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाज़ार में हल्की तेज़ी देखने को मिल रही है, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,870 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है।
निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% की तेजी है।