शेयर बाज़ार अपडेट

आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरकर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी लगभग 200 अंक की गिरावट दर्ज की गई है और यह 24,850 के स्तर पर है।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से केवल 3 में तेजी है, जबकि 27 में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व शामिल हैं, जिनके शेयरों में क्रमशः 5.3% और 4.2% की बड़ी गिरावट आई है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 7 में तेजी जबकि 43 में गिरावट है।
सेक्टोरल प्रदर्शन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, ऑटो, मेटल और FMCG जैसे सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई है।


