“विदेश जैसी सुविधा अब अपने देश में”: नमो भारत रैपिड रेल के सफर से खिले यात्रियों के चेहरे, पीएम मोदी का जताया आभार

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर रहे यात्रियों के बीच आज भारी उत्साह देखा गया। सोमवार सुबह जब पहली ट्रेन दिल्ली पहुँची, तो यात्रियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। दुबई से लौटे यात्री शशि चंद्र मंगल ने बताया कि नमो भारत में मिल रही सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं और यह गर्व की बात है कि अब हमारे देश में भी विदेशी जैसा सफर मुमकिन है।
एक अन्य यात्री ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मेरठ से दिल्ली का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया, जो पहले किसी सपने जैसा लगता था। बुजुर्ग यात्रियों ने प्रधानमंत्री को “जुग-जुग जियो” का आशीर्वाद देते हुए कहा कि विकास की चर्चा अब हर घर में हो रही है। समय की बचत और आरामदायक सीटों ने इस यात्रा को बेहद सुखद बना दिया है, जिससे नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत मिली है।



