परंपराओं के रंग में रंगा देश: कहीं ‘बिन दुल्हन की बारात’ की धूम, तो कहीं डीजे पर थिरके विदेशी सैलानी

देशभर में आज रंगों का त्योहार पूरे शबाब पर है। 2 मार्च को होलिका दहन के बाद, चंद्रग्रहण की बाधा हटने के साथ ही आज सड़कों पर रंगों की टोलियां उतर आई हैं।
राजस्थान के भरतपुर में लोग उस समय अचंभित रह गए जब 200 साल पुरानी ‘बिना दुल्हन की बारात’ की परंपरा दोहराई गई। ऊंट पर सजे-धजे दूल्हे और होली के गीतों ने माहौल को ऐतिहासिक बना दिया। जयपुर में भी उत्सव का माहौल चरम पर रहा, जहाँ विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति और रंगों का भरपूर आनंद लिया।
राजनीतिक गलियारों में भी होली की गूंज रही। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक वीडियो गीत के जरिए अनोखे ढंग से भाजपा सांसद मनोज तिवारी को होली विश किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।



