उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल, समाजिक भवनों से समुदाय को मिलेगा सशक्त आधार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होकर समाज के हित में अहम घोषणाएं कीं।
उन्होंने जामगांव (एम) में डोम शेड और मंच के निर्माण के साथ ही तर्रा में ₹12 लाख की लागत से सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा की। इन सुविधाओं के विकसित होने से समुदाय को आयोजन और बैठकों के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।



