TRAI का बड़ा कदम: टेलीकॉम कंपनियों को देने होंगे बिना डेटा वाले सस्ते वॉयस और SMS पैक

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026 का मसौदा पेश कर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प प्रदान करना और दूरसंचार सेवाओं को उनके लिए और अधिक किफायती बनाना है।

TRAI ने गौर किया है कि 2024 के बारहवें संशोधन के बावजूद, कंपनियां उपभोक्ताओं को सीमित विकल्प ही दे रही थीं। जनता की मांग और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए, अब नए प्रस्ताव में अनिवार्य किया गया है कि टेलीकॉम कंपनियां हर वैधता अवधि (जैसे 28 दिन, 56 दिन आदि) के लिए वॉयस और एसएमएस के अलग ‘स्पेशल टैरिफ वाउचर’ (STV) उपलब्ध कराएं। ये वाउचर उन लोगों के लिए बेहद सस्ते होंगे जिन्हें इंटरनेट या डेटा की आवश्यकता नहीं है।

वर्तमान में, प्राधिकरण ने इस मसौदे पर सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। अपनी राय देने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button