अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने बाबा साहेब को किया नमन , राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अमूल्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष की प्रतिमूर्ति था और उन्होंने समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़कर दलितों और वंचितों को सम्मान दिलाया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद से सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र की नींव रखी और वह धारा 370 के प्रबल विरोधी थे। वहीं, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया, जबकि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button