कुक्षी में मध्यप्रदेश सिखवाल ब्राह्मण समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरित संपन्न

 धार

मध्यप्रदेश सिखवाल ब्राह्मण महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ विधि एवं सम्मान समारोह  कुक्षी के भव्य एफ टू व्यास सिनेमा हॉल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.शिवनारायण ओझा, अति विशिष्ट अतिथि सांसद छतर  सिंह दरबार, जिला धार, श्रीमती रेलम चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत कुक्षी, विशिष्टअतिथि अमरचंद व्यास भीलवाड़ा,  कन्हैयालाल तिवारी रतलाम,  कन्हैयालाल व्यास अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज कुक्षी,  लादुराम व्यास भीलवाड़ा,  गोकुल जोशी, अध्यक्षता लेहरुव्यास के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक कन्हैया लाल व्यास की और से आए समस्त अतिथियों का साफा बांधकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

      अयोजन में महासभा द्वारा सामूहिक विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य,आदि क्षेत्र में चर्चा की गई तथा कार्य करने की योजना तैयार कीगई। इस अवसर पर कुक्षी कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल लाल व्यास को महासभा ने सम्मानित किया।
  कार्यक्रम में रतलाम, मंदसौर, नीमच,धार, झाबुआ, उज्जैन, आलीराजपुर, खरगोन, इन्दौर आदि जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चन्दप्रकाश पुरोहित एवं चंद्र प्रकाश व्यास ने किया एवं आभार प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन व्यास ने माना। गोकुल जोशी,ओम प्रकाश पंड्या,पृथ्वीराज व्यास,राजकुमार शर्मा ,भेरुलाल व्यास (सनावद) स्वर्ण कुमार त्रिपाठी ,सोहनलाल उपाध्याय (मंदसौर),गोपाल व्यास(महू),वासुदेव शर्मा , द्वारका प्रसाद व्यास(महिदपुर),अनिल पण्ड्या,गोपाल उपाध्याय ,महेश मानम्या,शांतिलाल उपाध्याय, अशोक ओझा, श्रीमती पूर्णिमा व्यास, आशा व्यास, कल्पना मंडलोई, विनिता चाष्टा, दीपिका शर्मा, दीपा पुरोहित, दिव्या व्यास, रश्मि दुबे, सीमा शर्मा,  रमेश धाड़ीवाल,पण्डित मनोहर मंडलोई, निकेश जोशी, सुधीर शर्मा, श्याम कन्हैया लाल व्यास, गिरीश व्यास,  निशिकांत उपाध्याय,शैलेश दुबे, दीपक शर्मा, अजय चाष्टा, मुकेश पुरोहित,महेन्द्र गुडडू शर्मा,आदि समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button