बैग व्यापारी को मारने के लिए 40हजार की ली थी सुपारी

 पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार…..

खुलासे पर एसपी ने 10हजार तो सिंधी समाज ने 21हजार का दिया इनाम।

कटनी

बैग व्यवसाई संजय पोहानी के आरोपियों को पकड़ने पर कटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली जिससे खुश होकर सिंधी समुदाय के लोगो ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन का आभार व्यक्त करते हुए सीएसपी विजय प्रताप सिंह के हाथ में 21हजार की राशि इनाम के रूप में भेंट की।

 फरवरी 24 को बैग व्यवसाई संजय पोहनी के साथ बाहरी बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। जिससे अक्रोशित सिंधी समाज के लोगो ने कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी वही आरोपियों को पकड़वाने वाले को 21 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की थी। जिस पर एसपी सुनील जैन ने 3 टीआई समेत साइबर सेल को मिलाकर एक टीम गठित कर आरोपियों के गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान साइबर टीम को आरोपी बाइक के साथ दमोह जाते दिखे। जिस पर पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दमोह जिले रवाना हुई।

 कटनी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाश शरीफ और उसके अन्य एक साथी को दमोह जिले में घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर बताया की बैग व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें अजय और आनंद निषाद ने संजय पोहानी को मारने के लिए 40हजार की सुपारी दी थी। जिसकी पेमेंट पिंटू यादव द्वारा दी गई कटनी पुलिस ने पूरे मामले पर अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है जिन्हे जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल सिंधी समाज के लोगो से मिले 21 हजार और पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी की 10 हजार की राशि साइबर और गठित टीम को देने की बात एसपी सुनील जैन ने कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button