प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान खत्म हो गया। प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीन लोकसभा क्षेत्र में में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 72.13 रहा। ये आंकड़े और बढ़ेंगे क्योंकि 1 घंटे का और अपडेट आएगा। बता दें कि सिर्फ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय दोपहर 3 बजे तक है वहीं शहरी क्षेत्रों में मतदान का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।



