अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक आंधी तूफान और बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में एक्टिव सिस्टम के चलते अचानक से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह बदली के बाद दोपहर में तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं शाम होते तक फिर से बादल छा जाते हैं। रायपुर में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वहीं आज फिर से भीषण गर्मी पड़ रही है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है।वहीं मौसम में यह बदलाव अगले 5 दिनों तक देखने को मिलेगा। 12 मई से 14 मई तक सभी संभागों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं 15 मई के बाद से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक पारा 43.3 डिग्री कोरबा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार के बाद वर्षा की गतिविधि बढ़ सकती है। एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।



