चौथे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण के मतदान की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने राजधानी भोपाल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अचार संहिता लगने के बाद से अब तक एसएसटी समेत अन्य कार्रवाई के दौरान 296.44 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गई है। इसमें 23.04 करोड़ रूपए कैश, 46.89 करोड़ की अवैध शराब, 15.15 करोड़ का सोना, 36. 64 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। अन्य सामग्रियां भी है, जिनकी कीमत 174.72 करोड़ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार इंदौर में सबसे कम मतदान हुआ था। इस बार यहीं बड़ी चुनौती है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आगे बताया कि 18 हजार सात मतदान केंद्र हैं। इस बार कई मतदान केंद्र के बाहर भी CCTV कैमरे लगाए गए हैं। बुजुर्ग मतदाता, गर्भवती, विकलांग मतदाताओं के लिए वॉलेंटियर की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित है। साथ ही 100 मीटर के दायरे में प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button