लोकसभा में राहुल गांधी के माइक बंद करने के आरोप पर भड़के ओम बिरला

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चली खींचतान के बाद आखिरकार सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि प्रस्ताव पर चर्चा शुरु होने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के आरोपों का खंडन भी किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि स्पीकर सरकार के इशारे पर विपक्षी सांसदों का माइक बंद करा देते हैं।इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दल खासकर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को उन पर राहुल गांधी का माइक बंद किए जाने के लगाए गए आरोपों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि बाहर जाकर यह आरोप लगाया जाता है कि माइक बंद कर दिया जाता है। यह सही नहीं है। आसन पर सभी दल के सांसद बैठते हैं और सभी जानते हैं कि इस आसन से जिनका नाम बोलने के लिए पुकारा जाता है, उनका ही माइक ऑन होता है। स्पीकर की चेयर पर माइक बंद करने का कंट्रोल नहीं होता। इसलिए यह आक्षेप लगाना सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button