प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के भी नतीजें आए। हमने 4 राज्यों में सरकार बनाई। यूपी से लेकर केरल, पंजाब से लेकर अरुणाचल तक हमारा वोट शेयर बढ़ा।प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग 99 सीटों पर उछल रहे हैं, वो 13 राज्यों में खाता नहीं खोल पाई है। लेकिन वो हीरो बन रहे हैं। कांग्रेस 16 राज्यों में अपने दम पर लड़ी लेकिन कही भी उसका स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हैं। कांग्रेस ने अपने दम पर नहीं सहयोगियों के कंधों पर चढ़कर सीटें बढ़ाई है।



