आने वाले 21 घंटे तक भारी से भारी बारिश का Red Alert

सावन में प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश हुई। सतना में सबसे ज्यादा 88 मिमी यानी साढ़े तीन इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। अब तक तेज बारिश का इंतजार कर रहे मालवा के रतलाम में भी तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई।प्रदेश में सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 386.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत बारिश 382.8 मिमी होनी चाहिए। मानसून ट्रफ अब भी ग्वालियर, सीधी होते हुए गुजर रही है। शनिवार से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है, पर नमी के कारण हल्की व मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला कान्हा, अनुपपुर अमरकंटक, नरसिंहपुर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया रतनगढ़, अशोकनगर, रतलाम धोलावाड़, उज्जैन महाकालेश्वर, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, हरदा, खरगोन महेश्वर के साथ-साथ ग्वालियर, भिंड, गुना, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, पेंच, छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा ओंकारेश्वर, बड़वानी बमें बिजली के साथ हल्की आंधी को संभावना है।


