मंत्री श्री सारंग की पहल पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम शुरू

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की पहल पर तात्या टोपे खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं से छठवीं से नवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चे अवगत हुए। गत दिनों मंत्री श्री सारंग ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल और कॉलेज के बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विजिट प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसके तहत कटारा हिल्स स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के बच्चों ने भ्रमण किया।

स्कूली बच्चों से की चर्चा, बच्चें हुए रोमांचित

मंत्री श्री सारंग ने स्कूली बच्चों से चर्चा कर खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों से खेल से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका बच्चों ने उत्साह पूर्वक जवाब दिया। मंत्री श्री सारंग से मिलकर स्कूल ही बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। बच्चें स्टेडियम में विभिन्न खेलों की उपलब्ध सुविधाओं से काफी रोमांचित हुए। मंत्री श्री सारंग के साथ बच्चों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए।

युवा होंगे खेल के प्रति आकर्षित

मंत्री श्री सारंग में कहा कि दो आयामों पर काम किया जा रहा है। प्रथम, खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी बनें, वे इंटरनेशनल और नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें और उसके साथ-साथ युवा एवं बच्चे खिलाड़ी भी बने। युवा खेल के प्रति जागरूक हो। दूसरा, स्कूल और कॉलेज के बच्चे खेल मैदान से जुड़े जरूरी है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमारे सभी स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें। खिलाड़ियों एवं कोचों से मिले। इसलिए इस नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें हम युवाओं को खेल के मैदान के प्रति आकर्षित करने एवं जुड़ने के लिये अलग-अलग स्कूल एवं कॉलेज के टूर प्रोग्राम स्टेडियम में स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर में आयोजित कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति और आकर्षण पैदा हो सके, इसका प्रयास किया जा रहा है।

अभिरूचि अनुसार कर सकेंगे खेल का चयन

मंत्री श्री सारंग की पहल पर पहली बार शासकीय एवं निजी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं से अवगत करवाने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवा और बच्चे इन खेल सुविधाओं के प्रति आकर्षित होकर अपनी अभिरुचि अनुसार खेल का चयन कर सकेंगे।

मिलेगा अनुभव का लाभ

मंत्री श्री सारंग ने स्पोर्ट्स कोच से भी स्कूल में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जाना और उन्हें बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में आप भी जाने और बच्चों को भी गाइड कर सकें इसीलिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उपलब्ध कोच के अनुभवों का लाभ आपको भी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button