रीवा जिले की 4 लाख 10 हज़ार लाड़ली बहनों के खाते में आये 1500 रुपये

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वनिधि योजना, युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। लाड़ली बहना योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।रीवा के नगर निगम टाउनहाल में लाड़ली बहना उत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को लाड़ली बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। रीवा जिले की लाड़ली बहना योजना की 4 लाख 10 हज़ार बहनों के खाते में मासिक किश्त तथा 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित हुए है। समारोह में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1 हज़ार 897 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 52 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए वर्चुअल माध्यम से अंतरित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button