मानसून अपडेट

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मोरबी में तेज बारिश के कारण धावना गांव में एक रपटे पर पानी आ गया। सोमवार सुबह यहां से गुजर रही टैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। इसमें 17 लोग सवार थे। सभी बह गए।
NDRF ने 10 लोगों को बचाया। 7 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 3:45 बजे हुई। 4:15 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
गुजरात में बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM भूपेंद्र पटेल से बात कर मदद करने का आश्वासन दिया। मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी तेज बारिश से नदियां और तालाब उफान पर हैं।



