अगस्त में रिकॉर्ड 1,496 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए

अगस्त में UPI के जरिए 1,496 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 20.61 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल अगस्त के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 41% की बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त 2023 में UPI के जरिए 1,059 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 15.77 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक साल में यह अमाउंट करीब 31% बढ़ा है। अगस्त 2024 में डेली एवरेज ट्रांजैक्शन की बात करें को यह 48 करोड़ 30 लाख रहा और रोजाना औसतन 66,475 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।