निषाद कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा
भारत के ऊंची कूद खिलाड़ी निषाद कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला है। हिमाचल प्रदेश के इस ऊंची कूद खिलाड़ी ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने 2.04 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई, जो इस सीजन की उनकी सर्वश्रेष्ठ छलांग भी है। निषाद ने 2.08 मीटर के निशान को छूने की कोशिश की, लेकिन तीनों प्रयासों में असफल रहे। वहीं, यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड ने 2.16 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पक्का किया, जो 2023 में उनके द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बराबर है।