छत्तीसगढ़ में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़े :पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इस मानसूनी सीजन में 1231.7 मिमी पानी गिरा है, जो एक रिकॉर्ड है। 30 सितंबर को मानसूनी सीजन भी खत्म हो गया। 1 जून से 4 माह तक चले मानसूनी सीजन में प्रदेश में जमकर वर्षा हुई।सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 2388.9 मिमी हुई, जो सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा है। वहां सामान्य रूप से 1368.9 मिमी पानी गिरता है। प्रदेश में केवल 5 जिलों बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व सरगुजा में सामान्य से कम बारिश हुई है। बाकी 28 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है।



