दिल्ली-लंदन और दुबई-जयपुर फ्लाइट में बम की धमकी

एअर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा एयरलाइंस की एक-एक फ्लाइट में शुक्रवार देर रात बम होने की धमकी दी गई। इनमें से दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया। जबकि 189 पैसेंजर्स को लेकर दुबई जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX-196) की जयपुर में रात 1:40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जांच में दोनों ही विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
बीते एक हफ्ते से भारतीय विमानों में बम होने की धमकी की 23 घटनाएं हो चुकी हैं। सभी फर्जी निकलीं।



