स्टॉक मार्केट अपडेट

सेंसेक्स आज दिन के ऊपरी स्तर 79,820 से 1145 अंक गिरा। वहीं, निफ्टी भी दिन के ऊपरी स्तर 24242 से 359 अंक गिरा। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 820 अंक की गिरावट के साथ 78675 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी 257 अंक की गिरावट रही, ये 23,883 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी रही।