मौसम अपडेट

देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले चार पांच दिनों जहां उत्तर भारत में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली के साथ हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कोहरा रह सकता है।राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरे की मोती परत छाई हुई है। इसके साथ ही तापमान कम होने से लोगों को शीतलहर का अहसास हो रहा है। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आ रहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।उत्तर प्रदेश के मौसम ने ठंड का रुख ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि UP में फिर से ठंड लौट सकती है। न्यूनतम तापमान 2℃ से 3℃ तक हो सकता है।