संसद के बजट सत्र का आगाज : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है…सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉर्पोरेट का नेतृत्व भी कर रही हैं…हमारी बेटियाँ ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं। पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “देश का विमानन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और एयरलाइन कंपनियां 1700 नए विमानों के ऑर्डर दे रही हैं।”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के दौरान कहा, “आज भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है… दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं… मेरी सरकार ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग एक उपकरण के रूप में किया है।”



