मौसम अपडेट

देश के 14 राज्यों में रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदला है। हल्के बादल छाए और धूप कम रही। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है।पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर में फिर से बर्फबारी शुरू हो गई। लद्दाख के कुछ इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिनों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत सभी नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में 2 से 3 डिग्री का तापमान बढ़ सकता है।विभाग ने दिल्ली में रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



