स्टॉक मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 319 अंक की गिरावट के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की गिरावट रही, ये 23,361 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 887 अंक गिरकर 49,212 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट रही।