छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। नारायणपुर नगर पालिका के 15 वार्डो के पार्षदों और अध्यक्ष के लिए मतदान करने सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 173 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी। इसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे।



