छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई। सभी निगमों में शुरूआती रूझानों से ही बीजेपी बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ी। वहीं अंतिम राउंड की गिनती तक यह बढ़त बने रहा। आखिरकार बीजेपी ने शहरी सरकार में वापसी कर ली। नगर निगम के अलावा, नगर पालिका और नगर पंचायत के परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में रहा।

प्रदेश के कुल 49 नगर पालिका में से बीजेपी 35, कांग्रेस 8, आप 1 और अन्य 5 में जीत हासिल की है। कांग्रेस को जिन 8 नगर पालिकाओं में जीत मिली है, इनमें तखतपुर, मुंगेली, खरियार रोड, महासमुंद, बागबहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर शामिल है। आम आदमी पार्टी को बिलासपुर जिले के बोंदारी नगर पालिक में जीत मिली है। वहीं अन्य को अहिवारा, सक्ति, पेंड्रा, अकलतरा, और सिमगा में जीत मिली है। नगर पंचायत के 114 अध्यक्ष पदों में से बीजेपी 81, कांग्रेस 22, बसपा 1 और अन्य 10 पर जीत मिली है।

प्रदेश के 10 नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार की हुई जीत

रायपुर मीनल चौबे, 1,53,290 वोटों से दर्ज की जीत।
दुर्ग से अल्का बाघमार, 7295 वोटों से दर्ज की जीत।
कोरबा से संजू देवी राजपूत 93255 वोटों से दर्ज की जीत।
राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, 43500 वोट से दर्ज की जीत।
धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, 34085 वोटों से दर्ज की जीत।
जगदलपुर से संजय पांडेय, 8681 मतों से दर्ज की जीत।
रायगढ़ से जीवर्धन, 34 हजार वोटों से दर्ज की जीत।
बिलासपुर से पूजा विधानी, 66 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं चुनाव।
अंबिकापुर से मंजूषा भगत, 11063 वोटों से जीतीं।
चिरमिरी से रामनरेश राय, 5692 वोटों से दर्ज की जीत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button