स्टॉक मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट से साथ 74,589 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 22,527 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में 1.64%, मीडिया में 2.72% और FMCG में 0.86% की गिरावट है। जबकि निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज के इंडेक्स में 1% तक की तेजी है।