शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी है, ये 23360 के स्तर पर है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
निफ्टी मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.69% चढ़ा है। ऑटो इंडेक्स 1.50% और रियल्टी इंडेक्स 1.17% ऊपर है। बैंक, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है।