एमपी के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश के ओलावृष्टि का दौर जारी है। राजधानी भोपाल की बात करें तो सुबह से मौसम रहा। शहडोल में अचानक मौसम बदल गया। जिससे तेजा हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की भी मौत हो गई है। ऐसे ही सतना और मैहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मार्च तक नए सिस्टम का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। फिर 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते पश्चिमी हिमायली क्षेत्र प्रभावित होगा। इस कारण से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button