शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स अपने डे-हाई से करीब 700 अंक नीचे आ गया है। अभी इसमें 30 अंक की गिरावट है, यह 77,950 अंक पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। अल्ट्राटेक, HCL टेक और इंफोसिस 2.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट है। मीडिया, मेटल, फार्मा, सरकारी बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% तक गिरे हैं।