शेयर मार्केट अपडेट

आज सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
LT, बजाज फाइनेंस और SBI सेंसेक्स के टॉप गेनर्स है। LT 2% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं टाटा मोटर्स, सनफार्मा और M&M में गिरावट है। टाटा मोटर्स करीब 6% नीचे हैं।
ऑटो और हेल्थकेयर इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है। वहीं सरकारी बैंकों का इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.76% चढ़ा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसका असर भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर दिख रहा है। जैगुआर और लैंडरोवर कार बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर में आज करीब 6% की गिरावट है।