शेयर बाज़ार अपडेट

कल की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल है। सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के करीब कारोबार कर रहा है।
वहीं निफ्टी में भी करीब 120 अंक की तेजी है, ये 22,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।
सुबह सेंसेक्स में करीब 1200 अंकों की तेजी थी। वहीं निफ्टी लगभग 400 अंक ऊपर था। यानी, ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 850 अंक नीचे और निफ्टी करीब 300 अंक आ गया है।