शेयर बाज़ार अपडेट

भारतीय बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स आज 400 अंक गिरकर 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर आ गया है।
आईटी, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। NSE का निफ्टी IT इंडेक्स 3% नीचे हैं। वहीं निफ्टी मेटल 2.30%, पीएसयू बैंक 2.20% और निफ्टी रियल्टी 2.00% गिरे है।



