शेयर बाज़ार अपडेट

आज सेंसेक्स करीब 1400 अंक (1.54%) की तेजी के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी 450 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,850 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं ऑटो और आईटी इंडेक्स करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।



