शेयर बाज़ार अपडेट

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह बाजार करीब 100 अंक ऊपर था, लेकिन अब सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 20 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में मामूली गिरावट है। इंफोसिस, मारुति और जोमैटो में 1.70% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 4% तेजी है।
निफ्टी के 50 में 29 शेयरों में गिरावट है। NSE के निफ्टी मेटल, आईटी और ऑटो इंडेक्स में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। सरकारी बैंकों के शेयरों में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी है।