दिल्ली में गिरी ईमारत में 4 की मौत:CM ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए है। हादसे की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। यह इमारत कैसे गिरी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले के जांच के आदेश देते हुए कहा कि मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



