IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के 40वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। दिल्ली ने 18वें ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।मंगलवार को आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को घर में घुसकर 8 विकेट से मात दी। सीजन में दूसरी बार ये दोनों टीमें आमने सामने हुई और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। 160 रन लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 18वें ओवर में हासिल कर एकतरफा जीत अपने नाम की। इस जीत के बावजूद न दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आगे बढ़ी न ही लखनऊ सुपरजायंट्स पीछे खिसकी। हालांकि दिल्ली अब प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ 2 जीत दूर रह गई है।दिल्ली से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने फिफ्टी लगाई। मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए। लखनऊ से ऐडन मार्करम ने 52, मिचेल मार्श ने 45 और आयुष बडोनी ने 36 रन बनाए। मार्करम ने 2 विकेट भी लिए।